अहले-बैत (अ.स.) अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी -अबना- ने अल-मयादीन नेटवर्क की रिपोर्ट के आधार पर खबर देते हुए कहा है कि उत्तरी सीरिया के हलब के उत्तरी उपनगरों में स्थित शैया बहुल शहर नबल और अल-ज़हरा के लगभग 10000 शिया नगरक अपने घरों को पलट आए हैं।
सीरियाई सत्ता पर कब्जा करने वाले सशस्त्र समूहों ने नबल और अल-ज़हरा के शियाओं के जीवन और संपत्ति की रक्षा करने का वचन दिया और इस संबंध में, उन्होंने इन शहरों के निवासियों के साथ उनके घरों में लौटने के लिए संपर्क साधा। सशस्त्र विपक्ष के इन शहरों में प्रवेश करने से पहले नबल और अल-ज़हरा शहर मे 60,000 से शिया लोगों के निवास स्थान थे, आतंकी गुटों के इन दोनों शहरों में प्रवेश करने के बाद इन लोगों को अपना घर छोड़ने छोड़ने और अन्य क्षेत्रों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था।